Railway Vacancy 2025: RRB ने जारी किया नोटिफिकेशन, 5810 पदों पर करें आवेदन

  1. अगर आपका भी सपना भारतीय रेलवे में नौकरी करने का है, तो आपको लिए एक सुनहरा मौका है क्योंकि आपके लिए साल 2025 में एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Railway Vacancy 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 5810 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती देशभर के उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो सरकारी नौकरी के तहत सुरक्षित करियर बनाना चाहते हैं।

इस भर्ती में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक सभी के लिए अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस लेख को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें पात्रता फीस, चयन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

रेलवे भर्ती का विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लिए कुल 5810 पदों के लिए भर्ती जारी हो चुका है अलग-अलग पदों के लिए भर्ती है।

जैसी की क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेशन मास्टर, गार्ड आदि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और बहुत सरल है, अंतिम तिथि जल्द अपडेट होगी।

इसे भी देखें:- JEE Mains 2026 Exam Date Released: देखिए परीक्षा कब होगी और ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

Railway Vacancy 2025 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

RRB द्वारा विभिन्न जोन और विभागों में कुल 5810 पद निकले गए हैं। जो कि पूरे पदों पर भरे जाएंगे यह पद ग्रुप C और ग्रुप D के अंतर्गत आते हैं। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • स्टेशन मास्टर (Station Master)
  • क्लर्क (Junior Clerk & Senior Clerk)
  • गुड्स गार्ड (Goods Guard)
  • असिस्टेंट लोको पायलट
  • ट्रेन ऑपरेटिंग स्टाफ
  • अकाउंट्स असिस्टेंट
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
  • ट्रेन टिकट एग्जामिनर (TC)

इन सभी पदों पर अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

उम्मीदवार की आयु और योग्यता  

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या ग्रेजुएशन पास की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस कितनी देनी होगी

इसका भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI द्वारा कर सकते है।

  • जनरल / OBC: ₹500
  • SC / ST / महिला: ₹250

चयन कितने चरणों में होगा

  1.  कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Exam)
    यह मुख्य परीक्षा होती है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछा जाता है
  2. दस्तावेज़ सत्यापन सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच किया जाता है।
  3. मेडिकल टेस्ट और फाइनल मेरिट (Medical & Final Merit) मेडिकल फिटनेस के बाद मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है उसके बाद नियुक्ति दी जाती है।

आमतौर पर  इस परीक्षा में 90 मिनट की टाइम दिया जाता है, और इसमें 100–120 प्रश्न शामिल रहते हैं।

आवेदन कैसे करें ?

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाएं होगा।
  2. RRB Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  4. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

Railway Vacancy 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • उम्मीदवार का सिग्नेचर
  • 10वीं एवं 12वीं मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट (यदि लागू)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID

इसे भी देखें: TNTET Exam 2025: परीक्षा की तारीख़ घोषित, एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

Railway Vacancy 2025 के क्या-क्या फायदे है

  1. भारत सरकार की स्थायी नौकरी।
  2. सुरक्षा और बेहतर वेतन।
  3. परिवार के लिए मेडिकल की सुविधा।
  4. पेंशन का लाभ।
  5. ट्रैवल पास और अन्य बेहतरीन सुविधाएँ।
  6. करियर ग्रोथ का सुनहरा अवसर।

निष्कर्ष

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो Railway Vacancy 2025 में निकली 5810 पदों की भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर है। अगर आप इस एग्जाम के पात्रता योग्य है तो RRB 2025 फॉर्म जरूरी भरे। क्योंकि इस के लिए न तो बहुत अधिक क्वालिफिकेशन चाहिए और न ही आवेदन प्रक्रिया मुश्किल है। ऐसे में हर योग्य उम्मीदवार को जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए।

हमारी सलाह है, कि आप परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें परीक्षा में आपको सफलता जरूर मिलेगी और नोटिफिकेशन का अगला अपडेट मिस न करें समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें:- 

Leave a Comment