LIC Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को मिलेगा रोजगार, अभी करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

LIC Bima Sakhi Yojana 2025: सरकार ने महिलाओं के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना लागू किया है। इस योजना का नाम LIC बीमा सखी योजना है, यह योजना LIC द्वारा शुरू की गई एक महिला केंद्रित एजेंसी प्रोग्राम है। इस योजना की घोषणा 9 दिसंबर 2024 को की गई थी। इसके तहत 18 से 70 वर्ष की आयु की महिलाएँ, जिन्होने कम-से-कम 10वीं कक्षा पास की हो, इस योजना का लाभ ले सकती है। इस योजना का उद्देश्य सिर्फ नौकरी देना नहीं बल्कि ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षित करना है जो अपनी-अपनी पंचायत, गाँव या शहर के आसपास “बीमा सखी” बनकर काम करें — यानी बीमा सखी योजना जागरूकता फैलाएं और लोगों को पॉलिसियाँ समझाएँ, और भावी एजेंट के रूप में शुरुआत करें।

LIC बीमा सखी योजना क्या हैं ?

LIC बीमा सखी योजना को Life Insurance Corporation of India (LIC) ने 9 दिसम्बर 2024 को लॉन्च किया था। इसका योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं को प्रशिक्षण देना और उन्हें LIC एजेंट के रूप में तैयार करना, ताकि वे अपने स्थान-समुदाय में बीमा जागरूकता फैला सकें। इस योजना में ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बीमा पहुंच बढ़ाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

इसे भी जाने:–EMRS Admit Card 2025: तुरंत अपना Admit Card डाउनलोड करे (Teaching / Non-Teaching)

योजना का मुख्य उद्देश्य 

  • महिलाओं को रोजगार का अवसर देना।
  • ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बीमा की पहुंच बढ़ाना।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
  • उन्हें लाइसेंस प्राप्त LIC एजेंट के रूप में तैयार करना।
  • समाज में बीमा जागरूकता को बढ़ावा देना।

इस योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाएँ अपने क्षेत्र में बीमा संबंधित जानकारी फैलाती हैं और पॉलिसियों को समझाकर लोगों को बीमा करवाने के लिए प्रेरित करती हैं।

योजना की मुख्य विशेषताएँ

यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक लाभकारी योजना है। इस योजन की अवधि तीन वर्षों की है जिसमें उन्हें एक-निश्चित मासिक वजीफा मिलता है। पहले वर्ष में मासिक वजीफा ₹7,000; दूसरे वर्ष में ₹6,000 (यदि प्रथम वर्ष में न्यूनतम 65% पॉलिसियाँ इन-फोर्स हों) और तीसरे वर्ष में ₹5,000 (यदि दूसरे वर्ष की पॉलिसियाँ 65% इत्यादि) मिलेगी। इसके बाद एजेंट बनने के बाद कमीशन-आधारित आमदनी का लाभ भी ले सकते है।

आवेदन के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको नीचे दिए गए महत्वपूर्ण शर्तें ध्यान में रखें:

  • इस योजना में महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शिक्षा दसवीं पास होना अनिवार्य है।
  • इस योजना में आवेदनकर्ता महिला होनी चाहिए (यह योजना पुरुषों के लिए नहीं है)।
  • इस योजना में पहले से LIC एजेंट, LIC कर्मचारी, या उनके निकट संबंधी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

कैसे करे आवेदन ?

महिलाएँ इस योजना में दो तरीकों से आवेदन कर सकती हैं— ऑनलाइन और ऑफलाइन।

1. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

1. LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

2. “Bima Sakhi” विकल्प पर क्लिक करें।

3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

4. नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, शिक्षा, पता आदि विवरण सही-सही भरें।

5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें जैसे—

  • Aadhaar Card
  • Address Proof
  • 10th Marksheet
  • Photo

6. फॉर्म सबमिट करें।

7. चयन होने पर प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

2. ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहती हैं, तो:

  • अपने नज़दीकी LIC शाखा कार्यालय जाएँ।
  • बीमा सखी आवेदन फॉर्म” प्राप्त करें।
  • फॉर्म भरकर सभी दस्तावेज संलग्न करें।
  • LIC अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद प्रशिक्षण की तिथि जारी की जाएगी।

इसे भी देखे:–EMRS Admit Card 2025: तुरंत अपना Admit Card डाउनलोड करे (Teaching / Non-Teaching) 

यह योजना महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर क्यों है ?

  • आर्थिक स्वतंत्रता: इस योजना में पहले तीन साल का राशि सुनिश्चितता देता है, जिससे शुरुआत में आर्थिक समर्थन मिलता है।
  • समुदाय-भूमिका: बीमा जागरूकता फैला कर आप अपने इलाके में सम्मान व भूमिका बना सकती हैं।
  • करियर विकल्प: प्रशिक्षण के बाद LIC एजेंट के रूप में काम करने के साथ-साथ आगे विकास अधिकारी जैसी भूमिकाओं में भी अवसर हो सकते हैं।
  • ग्रामीण/अर्ध-शहरी महिला के लिए विशेष रूप से लाभदायक: जहाँ बीमा पहुँच कम है, वहां यह काम सामाजिक रूप से भी अहम है।

बीमा सखी योजना की अवधि

यह योजना कुल तीन वर्षों की है।

इस दौरान महिलाओं को—

  • लाइफ इंश्योरेंस का पूरा प्रशिक्षण
  • ग्राहकों से बात करने का तरीका
  • पॉलिसी बेनिफिट बताने की कला
  • रिकॉर्ड तैयार करना
  • डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
  • प्रीमियम संग्रह
  • क्लेम जानकारी
  • LIC कार्यप्रणाली

जैसी चीज़ें सिखाई जाती हैं।

यानि तीन साल के अंत में महिला पूरी तरह से सफल “इंश्योरेंस प्रोफेशनल” बन जाती है।

बीमा सखी योजना महिलाओं के लिए क्यों विशेष है ?

1. आर्थिक स्वतंत्रता

योजना में पहले तीन साल तक निश्चित वजीफा मिलने से महिला को शुरुआत में स्थिर आय मिलती है।

2. करियर की मजबूत शुरुआत

तीन साल के प्रशिक्षण के बाद महिलाएँ सफल LIC एजेंट बन सकती हैं और कमीशन आधारित अच्छी कमाई कर सकती हैं।

3. सामाजिक सम्मान

बीमा सखी के रूप में महिलाएँ अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाती हैं, जिससे उन्हें समाज में सम्मान और पहचान मिलता है।

4. ग्रामीण महिलाओं के लिए अवसर

जहाँ बीमा की पहुँच कम है, वहाँ यह योजना बहुत उपयोगी है और महिलाओं को समाज में अग्रणी भूमिका देती है।

5. भविष्य में तरक्की के कई रास्ते

बीमा सखी आगे चलकर—

  • LIC Agent
  • Senior Agent
  • Development Officer

जैसी पदों तक पहुंच सकती हैं।

ध्यान देने योग्य बाते 

  • योजना में दूसरे और तीसरे वर्ष के वजीफा के लिए 65% पॉलिसी इन-फोर्स रहने की शर्त है। अगर यह शर्त पूरी नहीं हुई, तो वजीफा कम हो सकता है।
  • हालांकि पहले तीन साल वजीफा मिलता है, फिर एजेंट बनने के बाद आमदनी पूरी तरह कमीशन-आधारित होगी । तो आत्म-निर्भर बनने के लिए मेहनत व नेटवर्किंग जरूरी है।
  • आवेदन करने से पहले LIC के स्थानीय कार्यालय से या वेबसाइट से पूरी जानकारी लें,शर्तें, जिम्मेदारियाँ और प्रशिक्षण का स्वरूप क्या होगा, ये स्पष्ट हों।

Disclaimer 

इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और उपलब्ध सार्वजनिक आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। LIC Bima Sakhi Yojana से संबंधित सभी नियम, पात्रता, लाभ, राशि और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार के आवेदन या निर्णय लेने से पहले कृपया LIC की आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी LIC कार्यालय से जानकारी अवश्य प्राप्त करे।

इसे भी देखे:–

 

Leave a Comment