PM Yashasvi Scholarship 2025: स्कॉलरशिप पाने के लिए अभी करे आवेदन

PM Yashasvi Scholarship 2025: एक बार फिर से भारत सरकार ने देश के मेधावी छात्रों के लिए प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना (PM Yashasvi Scholarship 2025) की शुरुआत कर दिया है। सरकार ने इस योजना के तहत योग्य मेहनती छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है जिससे की कोई भी विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा बीच में न छोड़े और अपनी शिक्षा को पूरा कर सके। तो अगर आप भी 9वीं से 12वीं या उच्च शिक्षा के छात्र हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। तो आप भी जल्दी आवेदन करे और इस योजना का लाभ उठाएं।

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना क्या है?

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को Ministry of Social Justice and Empowerment (MSJ&E) के अंतर्गत National Testing Agency (NTA) द्वारा जारी किया जाता है। इसका योजना मुख्य उद्देश्य OBC, EBC, DNT और अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों को आर्थिक सहायता देना है। जिससे कि वो अपनी पढ़ाई पूरा कर सके। इस योजना के माध्यम से सरकार मेहनती छात्रों को चुनती है और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की राशि प्रदान करती है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  1. ये योजना OBC, EBC, DNT, Nomadic Tribes के छात्र के लिए है।
  2. इस योजना का लाभ कक्षा 9वीं से 12वीं और उच्च शिक्षा के छात्र ही ले सकते है।
  3. इस योजना में चुने गए छात्रों को ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
  4. ऑनलाइन परीक्षा (NTA द्वारा आयोजित) के आधार पर आयोजित किया जाएगा।
  5. इस योजना में पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया है।
  6. इस योजना में सबसे खास बात यह है कि ये पूरी तरह से निशुल्क है।
  7. छात्रों का चयन YET (Yashasvi Entrance Test) के आधार पर किया जाता है।
  8. राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है।

पात्रता मानदंड 

  1. छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. आवेदक OBC, EBC या DNT श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  4. छात्र ने मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था से पढ़ाई की हो।
  5. आवेदन करते समय आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और बैंक खाता जरूरी दस्तावेजों के रूप में होने चाहिए।

आवेदन कैसे करे ?

PM Yashasvi Scholarship 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। आइए हम आपको नीचे बताते है।

  1. सबसे पहले “https://yet.nta.ac.in/” वेबसाइट पर जाना होगा। उसमें नाम,  नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, पासवर्ड ये सभी भरे ।
  2. होमपेज पर “Register/Login”  वाले विकल्प पर क्लिक करे।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक विवरण जैसे, नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, DOB आदि।
  4. अब लॉगिन करके PM YASASVI Scholarship Application Form 2025 भरें।
  5. योजना से जुड़ी सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। जैसे– आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्कूल कॉलेज के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर आदि ।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सम्भल के रख ले।

आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा के मार्कशीट
  • Address Proof

 चयन प्रक्रिया

NTA द्वारा छात्रों की YET (Yashasvi Entrance Test) परीक्षा ली जाती है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों का चयन किया जाता है। इस योजना में अबसे खास बात यह है कि चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

  • सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते है।
  • 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए है।
  • OBC, EBC, DNT श्रेणी वाले छात्र आवेदन कर सकते है।
  • Income Limit — ₹2.5 लाख तक होनी चाहिए।

 महत्वपूर्ण तिथियां 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: नवंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: दिसंबर 2025
  • परीक्षा की तिथि: जनवरी 2026 (अनुमानित)
  • रिजल्ट जारी: फरवरी 2026

नोट: तिथियां आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद अपडेट की जाएंगी।

 निष्कर्ष

PM Yashasvi Scholarship 2025 एक ऐसी सरकारी योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। अगर आप पात्रता मानदंड पर खरे उतरते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें। यह स्कॉलरशिप आपकी पढ़ाई को नई दिशा दे सकती है और आपके सपनों को साकार करने में मदद करेगी।

इसे भी जाने:–

Leave a Comment