SBI Asha Scholarship 2025: अगर आप भी एक विद्यार्थी है और आप पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की तलाश में हैं, तो SBI Asha Scholarship 2025 आपके लिए एक शानदार और लाभकारी मौका है। देशभर के लाखों छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप एक बड़ा सपोर्ट साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें ₹75,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह स्कीम खासकर उन छात्रों के लिए बनाई गई है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे—Eligibility, Required Documents, Scholarship Amount, Online Apply Process और Important Dates जैसी सभी अहम जानकारी।

SBI Asha Scholarship 2025 क्या है ?
SBI Asha Scholarship SBI Foundation द्वारा चलाई गई एक National-level scholarship scheme है। इसका उद्देश्य ऐसे छात्रों की मदद करना है जो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन आर्थिक मुश्किलों के कारण अपनी शिक्षा जारी नहीं रख पाते।
भारत में लाखों छात्र सिर्फ पैसों की कमी की वजह से बीच में पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। इस स्थिति को रोकने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए SBI Foundation यह आर्थिक सहायता प्रदान करता है।
यह स्कॉलरशिप हर साल Buddy4Study प्लेटफॉर्म की मदद से प्रदान की जाती है, जिससे आवेदन प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी रहती है।
SBI Asha Scholarship 2025 मुख्य उद्देश्य
इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए है जो पढ़ने में ठीक है लेकिन पैसे की आर्थिक तंगी के कारण नहीं पढ़ पा रहे। स्कॉलरशिप से प्रतिभाशाली छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। ताकि पैसों की कमी किसी भी छात्र के भविष्य के बीच रुकावट न बने।
स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
यदि आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए पात्रता मानकों को पूरा करना जरूरी है:
- छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।
- कक्षा को 6 से 12, स्नातक (Graduation), डिप्लोमा या प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ रहे हो
- छात्र को चाहिए कि उसके पिछले साल की परीक्षा में कम से कम 75% अंक लाया हो।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
- किसी अन्य बड़े scholarship program का लाभ नहीं ले रहे हों।
इसे भी जाने :–LIC FD Plan 2025: छोटी निवेश बड़ी कमाई ! ₹9500 हर महीने जानिए पूरी जानकारी
स्कॉलरशिप राशि
SBI Foundation छात्रों को उनकी क्लास और कोर्स के आधार पर आर्थिक सहायता देती है:
स्टूडेंट के स्तर के हिसाब से दी जाने वाली कुल छात्रवृत्ति राशि।
- कक्षा 6–10 तक के विद्यार्थी को ₹10,000 – ₹25,000 तक आर्थिक सहायता दी जएगी।
- कक्षा 11–12 तक के विद्यार्थी को 25,000 – ₹35,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- Graduation / Professional Courses ₹40,000 – ₹75,000 तक की आर्थिक सहायता मिलेगी ।
यह राशि कई तरह के खर्चों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे:
- फीस
- किताबें
- क्लास नोट्स
- होस्टल चार्ज
- स्टेशनरी
- ट्यूशन फीस
इससे परिवार पर आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होता है।
स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने के लिए आपको निम्न दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी:
- आधाकार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- पिछले वर्ष की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कूल में दाखिला का प्ररसीद
- फिश की रसीद
आवेदन कैसे करें ?
इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले Buddy4Study की वेबसाइट पर जाएं।
- Search में “SBI Asha Scholarship 2025” टाइप करके सर्च करे ।
- स्कॉलरशिप पेज खोलें और “Apply Now” पर क्लिक करें
- उसके बाद मोबाइल नंबर/ईमेल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी के साथ भरें।
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें
आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथि क्या होगी ?
- Application Start: जल्द ही शुरू होगा ।
- Last Date to Apply: जल्द जारी होगा।
- Result Announcement: आवेदन वेरिफिकेशन के बाद होगा।
स्कॉलरशिप के फायदे
- छात्रों को पढ़ाई के लिए सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी।
- फीस, किताबें, होस्टल समेत कई खर्चों में मदद मिलेगी।
- परिवार पर आर्थिक बोझ कम होता है।
- Merit-based selection से योग्य छात्रों को मौका मिलेगा।
SBI Asha Scholarship 2025 किसे जरूर आवेदन करना चाहिए?
- गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के छात्र को करना चाहिए।
- स्कूल/कॉलेज की फीस भरने में दिक्कत हो रही हो।
- पढ़ाई में टॉप या अच्छे मार्क्स लाते हों।
- प्रोफेशनल कोर्स पूरी करना चाहते हों।
- किसी भी State/Government scholarship का लाभ नहीं ले रहे हों।
अगर आप इन में से किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
निष्कर्ष
SBI Asha Scholarship 2025 आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए एक विश्वास और उम्मीद की किरण है। आज के समय में शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ रहा है, और ऐसे में इस प्रकार की स्कॉलरशिप बच्चों का भविष्य बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अगर आप अच्छे अंक लाते हैं और आपके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। जल्दी से आवेदन करें और समय पर सभी documents तैयार रखें।
इसे भी जाने :–
- PM Yashasvi Scholarship 2025: स्कॉलरशिप पाने के लिए अभी करे आवेदन
- B.Ed & D.EI.ED Latest Update 2025: NCTE की नया नियम लागू , जानिए पूरी जानकारी
- Free Laptop Scheme 2025: 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही है फ्री लैपटॉप ऐसे करें आवेदन।
- Free Computer Course 2025: फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे ₹15000 का लाभ, ऐसे करें आवेदन